अजय सेठ ने वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव का पदभार संभाला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: telugu news
तरुण बजाज को रिप्लेस करते हुए अजय सेठ ने आर्थिक मामलों के सचिव का पदभार संभाला। 1987 आईएएस बैच के कर्नाटक कैडर के अधिकारी सेठ ने तब ये जिम्मेदारी संभाली जब महामारी की दूसरी लहर के चलते इकोनॉमी पर संकट के बादल हैं। पीएम मोदी की अगुवाई वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने छह अप्रैल को उनकी नए आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दी थी।
