x

अजित सिंह का 82 वर्ष की उम्र में निधन, कोरोना संक्रमित होने पर मेदांता में जारी था इलाज

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे, बागपत से 7 बार सांसद, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री और रालोद के मुखिया अजित सिंह का 82 वर्ष की उम्र में निधन हुआ। 22 अप्रैल को कोरोना संक्रमित हुए अजित दो दिन से मेदांता में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। उनके फेफड़ों में संक्रमण बढ़ता चला गया था। पीएम मोदी और अन्य दलों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।