BJP के 'बल्लामार' विधायक को मिल गई जमानत, बोले-दुबारा बल्लेबाजी का मौका ना दे भगवान
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
इंदौर में नगर निगम ऑफिसर की बल्ले से पिटाई करने के आरोप में जेल भेजे गए विधायक आकाश विजयवर्गीय को रविवार सुबह जेल से रिहाई मिल गई है. वहीं आकाश के जेल से बाहर आते ही समर्थकों ने फूल-माल पहनाकर उनका स्वागत किया. जमानत पर रिहा होने के बाद विधायक ने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि मुझे दोबारा बल्लेबाजी करने का अवसर न मिले. अब गांधी जी के दिखाए रास्ते पर चलने की कोशिश करूंगा.
