अकबुरुद्दीन ओवैसी ने औरंगजेब की कब्र पर पढ़ी नमाज, बीजेपी और शिवसेना अब एआईएमआईएम पर हमलावर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
अकबुरुद्दीन ओवैसी महाराष्ट्र के खुल्दाबाद में औरंगजेब की कब्र पर पहुंचे थे। उनकी इस यात्रा पर देवेंद्र फडणवीस बोले, "अकबरुद्दीन ओवैसी ने औरंगजेब का महिमामंडन कर देश के राष्ट्रवादी मुस्लिमों का अपमान किया है।" संजय राउत बोले, "औरंगजेब की कब्र पर नमाज पढ़कर अकबरुद्दीन और असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र को चुनौती दी है।" हालांकि कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत बोले, "किस धारा में लिखा है कि मजार पर जाने वाले पर कार्रवाई की जा सकती है?"
