'सरकार बनते ही राम मंदिर का निर्माण रोकना चाहते हैं अखिलेश', यूपी में विरोधियों पर बरसे गृह मंत्री अमित शाह
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. गृह मंत्री अमित शाह ने आज यूपी के जालौन में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विरोधियों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष राम मंदिर का निर्माण नहीं चाहता. अखिलेश यादव इस इंतजार में है कि उनकी सरकार बने और राम मंदिर का निर्माण रोक दिया जाए. अमित शाह ने कहा कि 2022 में चौका लगाकर बुआ और बबुआ का सूपड़ा साफ़ करना है.