अखिलेश यादव यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
अखिलेश यादव यूपी में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। बता दें समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि वो विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अखिलेश यादव विधान परिषद सदस्य रहे हैं। वह इन दिनों आजमगढ़ से लोकसभा सदस्य हैं। शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से गठबंधन पर उन्होंने कहा कि प्रसपा से गठबंधन में कोई मुश्किल नहीं है। उन्हें उनका सम्मान मिलेगा।
