विधायक बने रहने के लिए अखिलेश यादव और आजम खान ने दिया सांसद पद से इस्तीफा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NDTV
अखिलेश यादव ने सांसद पद से इस्तीफा दिया। अखिलेश आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद थे। अखिलेश आज दोपहर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। अखिलेश अब करहल से विधायक बने रहेंगे। अखिलेश के अलावा, सपा नेता आजम खान ने भी सांसद पद से इस्तीफा दिया। आजम खान रामपुर लोकसभा सीट से सांसद थे। बता दें उन्हें रामपुर विधानसभा सीट से विधायक चुना गया है।
