x

अखिलेश यादव आज मैनपुरी से एटा तक निकालेंगे समाजवादी विजय यात्रा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Dainik Jagran

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के मद्देनजर अखिलेश यादव समाजवादी विजय यात्रा निकाल रहे हैं। इसकी शुरुआत 12 अक्टूबर को कानपुर से हुई थी। आज आठवें चरण की विजय यात्रा मंगलवार को मैनपुरी से शुरू होगी। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव क्रिश्चियन मैदान में सुबह 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद अखिलेश यादव विजय रथ पर सवार होकर एटा के लिए प्रस्थान करेंगे।