राहुल से पूछताछ पर अखिलेश का तंज, ‘एक्जामिनेशन इन डेमोक्रेसी’ बन गया है ईडी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के बाद बीजेपी पर तंज कसा। अखिलेश ने कहा कि हम राजनीति करने वाले लोग हैं। इन को परीक्षा देनी पड़ती है। जैसे दसवीं की बारहवीं की परीक्षा होती है, उसी तरह ईडी भी एक है। इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने आगे कहा कि ईडी का मतलब अब ‘एक्जामिनेशन इन डेमोक्रेसी’ बन गया है।
