"हिजाब गर्ल" मुस्कान को अल कायदा चीफ ने बताया अपनी बहन, पिता बोले- हम उन्हें नहीं जानते
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Sabrang India
आतंकी संगठन अल कायदा के चीफ अल जवाहिरी ने कर्नाटक की मुस्कान खान की तारीफ की, जिसने कॉलेज में हिजाब के समर्थन में अल्लाहु-अकबर का नारा लगाया था। हालांकि, मुस्कान के पिता का कहना है कि वह अल जवाहिरी को नहीं जानते। वे हमारे बीच लड़ाई पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। जवाहिरी ने वीडियो के साथ एक पोस्टर भी जारी किया गया है, जिसमें मुस्कान के लिए लिखा है- भारत की नोबल लेडी।
