20 साल पाक में गुजारने के बाद लादेन का पूर्व सहयोगी अमीन-उल-हक अफगानिस्तान लौटा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
अल-कायदा का प्रमुख नेता और ओसामा बिन लादेन का पूर्व सहयोगी अमीन-उल-हक अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे वाले नांगरहार प्रांत स्थित अपने गृह स्थल लौटा। अमीन-उल-हक अफगानिस्तान में अल-कायदा का एक प्रमुख खिलाड़ी है। ये तोरा बोरा में ओसामा बिन लादेन के सुरक्षा प्रभारी था और 80 के दशक में उनके करीब हो गया जब उन्होंने मकतबा अखिदमत में अब्दुल्ला आजम के साथ काम किया। उसकी अफगानिस्तान वापसी से अलकायदा फिर मजबूत हो सकता है।
