तालिबान की जीत पर अलकायदा ने बधाई दी, कश्मीर 'मुक्ति' का किया आह्वान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिक की वापसी और तालिबान की जीत पर अलकायदा ने बधाई दी। अलकायदा ने तालिबान को भेजे बधाई संदेश का शीर्षक दिया, 'इस्लामिक उम्माह को अफगानिस्तान में अल्लाह द्वारा दी गई आजादी मुबारक।' इस मैसेज में लिखा है, 'ओ अल्लाह, लेवंत, सोमालिया, यमन, कश्मीर और दुनिया के अन्य इस्लामी जमीनों को इस्लाम के दुश्मनों से आजाद कराओ। ओ अल्लाह, दुनिया भर में मुस्लिम कैदियों को आजादी दिलाओ।'
