उत्तर प्रदेश के दौरे शुरू करेंगे मोदी समेत तमाम शीर्ष भाजपा नेता, विधानसभा चुनाव पर नजर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी समेत भाजपा के बड़े नेता जुलाई से उत्तर प्रदेश के दौरे शुरू कर रहे हैं। बताया जा रहा है चुनावों तक पार्टी के वरिष्ठ नेता नियमित तौर पर दौरे कर विकास और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों में भी हिस्सा लेंगे। पार्टी की राज्य इकाई के नेताओं को बड़े नेताओं के दौरों के लिए तैयारी करने को कहा गया है।