अग्निपथ योजना को लेकर सेना के तीनों प्रमुख आज प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: indian education diary
सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में विरोध जारी है। इसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीनों सेनाओं के प्रमुख से मुलाकात करेंगे। आपको बता दें कि इस मुलाकात में अग्निपथ योजना पर चर्चा होगी। पीएम नरेंद्र मोदी थल सेना अध्यक्ष, वायुसेना और नौसेना प्रमुख से मुलाकात कर इस पर चर्चा करेंगे। देश के 13 राज्यों में अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध किया जा रहा है।
