कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में धांधली का आरोप, थरूर के एजेंट से मिस्त्री ने कही ये बात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
शशि थरूर के चीफ पोलिंग एजेंट सलमान सोज ने कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में धांधली का आरोप लगाया था। इस पर कांग्रेस के सेंट्रल इलेक्शन अथॉरिटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री ने सोज पर निशाना साधा। इस बीच मिस्त्री ने कहा- माफी चाहूंगा पर आपके दो चेहरे हैं। एक मेरे सामने था, जिसमें आप हमारे जवाबों से संतुष्ट थे। दूसरा वो, जिसमें आप मीडिया के सामने जाकर ये सारे आरोप लगाने लगे।
