आरआरबी-एनटीपीसी में कथित धांधली: आइसा व इनौस ने आज बिहार बंद का किया आह्वान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आरआरबी-एनटीपीसी में धांधली का आरोप लगाते हुए 26 जनवरी को गया में छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए एक ट्रेन फूंक दी थी। इस क्रम में छात्र संगठन आइसा व इनौस ने आज बिहार बंद का आह्वान किया है। उनके बंद को विपक्षी पार्टियों का भी समर्थन मिला। विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल राजद, कांग्रेस, भाकपा एवं माकपा ने इस संबंध में संयुक्त रूप से एक बयान भी जारी किया।
