अचानक हवा में हिचकोले खाने लगा हेलिकॉप्टर, बाल-बाल बचे BJP सांसद
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: facebook
रविवार को अलवर के कोटकासिम क्षेत्र के लाडपुर में सांसद बाबा बालकनाथ उस वक्त बाल-बाल बच गए जब उनका हेलिकॉप्टर अनियंत्रित होकर हवा में ही घूमने लगा. हालांकि पायलट ने समय रहते हेलीकॉप्टर को कंट्रोल कर लिया और वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गया. जानकारी के मुताबिक BJP सांसद को कोटकासिम के लाडपुर गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होना था लेकिन हैलीपेड की लोकेशन पर बिजली के तार, ट्रांसफार्मर और पेड़ होने से चॉपर अनियंत्रित हो गया.
