अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे अमरिंदर सिंह, क्या थामेंगे भाजपा का दामन?
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
पंजाब में पिछले काफी समय से चल रही राजनीतिक हलचल में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। कांग्रेस आलाकमान की इच्छा के अनुसार राज्य के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह शाम को दिल्ली पहुंच रहे हैं। इस दौरान वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे। इसको लेकर पंजाब की सियासत में खलबली मच गई है। उनके भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।