अमेरिका और ब्रिटेन का ईरान के साथ बंदियों की अदला-बदली और भुगतान संबंधी समझौते से इनकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका और ब्रिटेन ने नकारा कि वो भुगतान संबंधी ईरान सरकार के किसी समझौते में शामिल हैं। ईरानी टेलीविजन के मुताबिक, ईरान में जासूसी के आरोप में बंद 4 अमेरिकियों के बदले अमेरिका में बंद 4 ईरानियों को छोड़ने का दोनों देशों में समझौता है। इसके अलावा अमेरिकी प्रतिबंध के चलते उसके विभिन्न देशों में फंसे सात अरब डॉलर के तेल मूल्य के भुगतान का भी दोनों देशों के बीच समझौता है।
