अमेरिका ने फाइजर की कोरोना वैक्सीन को दी इस्तेमाल की पूर्ण मंजूरी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जारी दुनिया की जंग के बीच बड़ी खबर आई है। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने दुनिया को कोरोना वायरस के खिलाफ हाई फाइजर और बायोएनटेक की वैक्सीन को पूर्ण इस्तेमाल की मंजूरी (फुल अप्रूवल) दे दी है। इससे पहले तक इस वैक्सीन का इस्तेमाल आपात इस्तेमाल की मंजूरी के साथ किया जा रहा है। इसी के साथ फाइजर की वैक्सीन पूर्ण मंजूरी हासिल करने वाली पहली वैक्सीन बन गई है।