अमेरिका ने देश को बीच में छोड़ा, भाई यूएई नहीं जाते तो हत्या हो जाती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
अफगानिस्तान में जारी संकट के बीच पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी के भाई हशमत गनी ने मीडिया से बात -चीत की। इस दौरान उन्होंने देश में बने हालात के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने देश और देशवासियों को मझधार में छोड़ दिया है। अपने भाई के देश छोड़कर यूएई चले जाने पर उन्होंने कहा कि अगर अशरफ देश नहीं छोड़ते तो उनकी हत्या कर दी जाती।
