अमेरिका बोला: बगराम एयरफोर्स बेस हथियाना चाहता है चीन, भारत के लिए खतरा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिका के मुताबिक, अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद चीन अफगान धरती का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करना चाहेगा। अधिकारियों के मुताबिक, चीन अब बगराम एयरफोर्स बेस को हथियाने की हरसंभव कोशिश करेगा। इसकी मदद से वो पाकिस्तान को भारत के खिलाफ मजबूत करना चाहेगा। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व दूत निक्की हेली ने कहा कि हमें चीन पर पहले से ज्यादा सतर्कता से नजर रखनी होगी।
