अमेरिका ने दिया साथ, कहा- भारत ने जानबूझकर नहीं गिराई पाक में मिसाइल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
9 मार्च को एक चूक के कारण भारतीय मिसाइल पाकिस्तान में जाकर गिरी। इस पर पाक पीएम ने कहा था कि पाकिस्तान मिसाइल गिरने के बाद भारत को जवाब दे सकता था, लेकिन हमने संयम दिखाया। अब अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि इस बात का कोई संकेत नहीं है कि हालिया भारत की ओर से पाकिस्तान में जानबूझकर मिसाइल से फायरिंग की गई थी।
