रूस के साथ युद्ध के बीच यूक्रेन को अमेरिका देगा 13.6 बिलियन डॉलर की आर्थिक मदद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूक्रेन-रूस युद्ध का आज 21वां दिन है और ये युद्ध खत्म होने का कोई आसार नहीं दिख रहा है। इस बीच एक तरफ जहां कई देश रूस पर बैन लगा रहे हैं तो कई देश यूक्रेन के समर्थन में हैं। अमेरिका भी लगातार यूक्रेन की मदद कर रहा है। अब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बयान जारी कर कहा कि अमेरिका यूक्रेन को 13.6 बिलियन डॉलर की फंडिंग प्रदान करेगा।
