ताइवान को साढ़े 8 हजार करोड़ रुपए की सैन्य मदद देगा अमेरिका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
ताइवान को अमेरिका साढ़े 8 हजार करोड़ रुपए के हथियार देगा। इस सैन्य मदद में आधुनिक हथियार शामिल हैं। 2 अगस्त को अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान पहुंची थीं। इसके बाद से ही चीनी सेना ताइवान के बिल्कुल नजदीक मिलिट्री एक्सरसाइज कर रही है। ताइवान पर चीन के आक्रामक रवैये को देखते हुए अमेरिका ने सैन्य मदद दी है। इधर, चीन ने अंजाम भुगतने की धमकी दी है।
