अमेरिका की सफाई- हमने कोई चेतावनी नहीं दी, रूस से तेल खरीदना भारत का निजी फैसला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमेरिकी डिप्टी एनएसए दलीप सिंह ने भारत-रूस व्यापार को लेकर भारत को धमकी दी थी। इस पर अमेरिका ने अब सफाई दी। व्हाइट हाउस ने कहा कि रूस के खिलाफ अमेरिकी प्रतिबंधों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाने वाले दलीप सिंह ने नई दिल्ली यात्रा के दौरान भारत को कोई चेतावनी नहीं दी थी। बयान को यूक्रेन-रूस जंग में भारत की तटस्थता के कारण बाइडेन प्रशासन की तिलमिलाहट के तौर पर देखा गया था।
