अमेठी में स्मृति ईरानी के करीबी की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: aajtak
अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को मात देने वाली BJP नेता स्मृति ईरानी के करीबी पूर्व प्रधान और पार्टी कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह की अज्ञात बदमाशों ने शनिवार देर रात को गोली मारकर हत्या कर दी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बरौलिया गांव में पूर्व प्रधान अपने घर के बाहर सो रहे थे तभी बदमाशों ने उन पर गोलियों से हमला कर दिया. तत्काल पूर्व प्रधान को अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया.
