रूस से जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ने PM मोदी से की बात, भारत से मांगी ये मदद
Shortpedia
Content Team
Image Credit: latestly
रूस से जंग के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शनिवार को भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को फोन करके हालात की जानकारी दी. उन्होंने रूस के हमलों के कारण हो रही तबाही का हाल बताते हुए भारत से मदद की मांग की. पीएम मोदी से आग्रह किया कि इस हमले के खिलाफ सुरक्षा परिषद में हमें राजनीतिक समर्थन दें. साथ ही इस हमले के खिलाफ हमारे साथ आएं.