गोवा में अमित पालेकर होंगे AAP के सीएम उम्मीदवार, केजरीवाल ने किया ऐलान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गोवा विधानसभा चुनाव को लेकर AAP ने अमित पालेकर को सीएम उम्मीदवार बनाया। दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उनके नाम का ऐलान किया है। अरविंद केजरीवाल ने पिछले हफ्ते गोवा के सेंट आंद्रे और सिरोदा निर्वाचन क्षेत्रों में डोर-टू-डोर प्रचार किया था। इस दौरान उन्होंने उम्मीदवार महादेव नाइक और आप के अन्य नेताओं के साथ सिरोदा में घर-घर जाकर ईमानदार सरकार देने का वादा किया था।
