अमित शाह और जेपी नड्डा ने अपनी-अपनी पत्नियों संग फहराया राष्ट्रध्वज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज से देशव्यापी 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू हो गया। देशभर में तिरंगा फहराया जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली स्थित अपने निवास पर शुक्रवार सुबह पत्नी सोनल शाह के साथ तिरंगा फहराया। इसके साथ ही अभियान की औपचारिक शुरुआत हो गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा ने भी दिल्ली स्थित निवास पर तिरंगा फहराया।
