नेतृत्व परिवर्तन और कैबिनेट फेरबदल की चर्चा के बीच अमित शाह कर्नाटक पहुंचे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: One India
कर्नाटक में 2023 में विधानसभा चुनाव होंगे। उसकी तैयारी में बीजेपी अभी से जुट गई है। 150 सीटों का लक्ष्य तय करने के ठीक एक महीने बाद अमित शाह बीती रात बेंगलुरु पहुंचे। उनके आने से नेतृत्व परिवर्तन और मंत्रिमंडल में फेरबदल या विस्तार की संभावना है। दौरे में शाह द्वारा मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, बीएस येदियुरप्पा सहित अन्य नेताओं से मिलकर पार्टी की तैयारियों की समीक्षा करने की संभावना है।
