आज जम्मू-कश्मीर में रहेंगे अमित शाह, घाटी में सीआरपीएफ की वीआईपी यूनिट ने डाला डेरा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से जम्मू-कश्मीर दौरे पर रहेंगे। सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ की वीआईपी यूनिट शुक्रवार को जम्मू पहुंची। रैली स्थल भगवती नगर ग्राउंड का वरिष्ठ अफसरों ने दौरा किया। साथ ही स्पेशल यूनिट के कमांडो रैली स्थल को अपने घेरे में लेंगे। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ मुख्य रूप से रैली में तैनात रहेंगी। तीन हजार कर्मी रैली, एसएसबी, सीआईएसएफ के जवानों को सुरक्षा में लगाया जाएगा।
