आज से बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर अमित शाह, ये है कार्यक्रम
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अमित शाह आज से दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल में रहेंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद ये उनका पहला दौरा है। अमित शाह आज सुबह हिंगलगंज में बीएसएफ की तैरती सीमा चौकी का उद्घाटन करेंगे, हरिदासपुर में मैत्री संग्रहालय की आधारशिला रखेंगे और शाम को सिलीगुड़ी में एक रैली को संबोधित करेंगे। अमित शाह अपने इस दौरे पर सभी सांसदों और विधायकों समेत पार्टी नेताओं से मुलाकात करेंगे।
