आज उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, कल करेंगे एरियल सर्वे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गृह मंत्री अमित शाह आज शाम उत्तराखंड पहुंचेंगे।यहां वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही, उच्च अधिकारियों और राहत कार्य में शामिल टीमों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। गृह मंत्री शाह गुरुवार को उत्तराखंड में बाढ़ प्रभावित इलाकों का एरियल सर्वे भी करेंगे। बुधवार सुबह ही सीएम धामी भी आपदाग्रस्त इलाकों के एरियल सर्वे पर जा रहे हैं। उनके साथ रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी जायज़ा लेंगे।
