अमित शाह ने दी पुलवामा हमले के 40 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा रहे मौजूद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
अमित शाह ने आज जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के लेथपोरा में 2019 में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी स्मारक पर माल्यार्पण कर जवानों को श्रद्धांजलि दी। शाह ने सीआरपीएफ कैंप में रात बिताई। जवानों के साथ भोजन किया और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से लोगों को बचाना हमारी प्राथमिकता है।
