अमित शाह बोले- बीजेपी ने त्रिपुरा में डर का माहौल खत्म किया, पिछली सरकार में मारे गए थे 4 हजार लोग
Kapil Chauhan
News Editor![](https://assets.shortpedia.com/uploads/2023/02/07/1675748727.jpg?tr=w-720,ar-3-2,cm-pad_resize,bg-F3F3F3)
Image Credit: Economic Times
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अगरतला में विजय संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने राज्य में डर का माहौल खत्म किया। सीपीआई (एम) के शासन में राज्य में 4 हजार लोग मारे गए थे। अब त्रिपुरा विकास के राह पर अग्रसर है। पहले राशन कार्ड, सस्ता अनाज लेने के लिए कम्युनिस्ट पार्टी के कैडर के पास जाना पड़ता था। हमने कैडर का राज समाप्त कर संविधान का राज बनाया है।