अमित शाह बोले- राहुल कान खोलकर सुन लें; जनवरी 2024 तक तैयार हो जाएगा राम मंदिर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीते दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा में भाजपा की जन विश्वास यात्रा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मैं भाजपा अध्यक्ष था और राहुल बाबा कांग्रेस के अध्यक्ष थे। राहुल रोज पूछते थे- मंदिर वहीं बनाएंगे, तिथि नहीं बताएंगे। राहुल बाबा कान खोलकर सुन लें 1 जनवरी 2024 को अयोध्या में गगनचुंबी राम मंदिर आपको तैयार मिलेगा।
