4 दिसंबर को जैसलमेर पहुंचेंगे अमित शाह, पाकिस्तान बॉर्डर पर बिताएंगे रात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar
सीमा सुरक्षा बल का 57वां स्थापना दिवस पहली बार राजधानी दिल्ली से बाहर जैसलमेर में आयोजित होने जा रहा है जिसमें शिरकत करने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 दिसंबर को जैसलमेर पहुंचेंगे। अमित शाह यहां तनोट मंदिर में पूजा करेंगे। बता दें कि सीमा पर सुरक्षा का जायजा लेने के बाद वे शाहगढ़ क्षेत्र की एक सीमा चौकी में जवानों के साथ रात बिताएंगे और जवानों की नाइट पेट्रोलिंग देखेंगे।
