अमित शाह आज करेंगे त्रिपुरा में जन आशीर्वाद रथयात्रा की शुरुआत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तर त्रिपुरा के धर्मानगर और दक्षिण त्रिपुरा के सबरुम में जन आशीर्वाद रथयात्रा की शुरुआत करेंगे। इस दौरान दोनों जगहों पर पहले दिन 50,000 पार्टी कार्यकर्ता मौजूद होंगे। उत्तर और दक्षिण से शुरु होने वाली दोनों यात्रा आठ दिनों के बाद एक जगह पर जाकर मिलेगी, जिसके बाद इसकी समाप्ति होगी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 12 जनवरी को यात्रा समाप्ति पर जन संबोधन करेंगे।
