आज कर्नाटक जाएंगे अमित शाह, विधानसभा चुनाव से पहले दक्षिण कन्नड़ का पहला दौरा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India TV News
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज कर्नाटक जाएंगे। जहां वह दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाह यहां होने वाले एक सहकारी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। टेनकिला के विवेकानंद कोचिंग संस्थान में दोपहर तीन बजे कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान वह संबोधन भी देंगे। विधानसभा चुनाव से पहले यह उनका दक्षिण कन्नड़ में पहला दौरा है। कर्नाटक में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं।
