आपातकाल की 46वीं बरसी पर शाह ने लिखा- आज ही के दिन कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ और अंहकार में की थी लोकतंत्र की हत्या
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आपातकाल की 46वीं बरसी पर गृहमंत्री ने ट्वीट किया, '1975 में आज ही के दिन कांग्रेस ने सत्ता के स्वार्थ व अंहकार में देश पर आपातकाल थोपकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की हत्या की। असंख्य सत्याग्रहियों को रातों रात जेल की कालकोठरी में कैदकर प्रेस पर ताले जड़ दिए। एक परिवार के विरोध में उठी आवाज को कुचलने के लिए थोपा गया आपातकाल आजाद भारत के इतिहास का एक काला अध्याय है।'
