अमित शाह की पाकिस्तान को चेतावनी- जैसा सवाल आएगा, वैसा जवाब मिलेगा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि अगर वह घुसपैठ और आतंकवाद फैलाने से बाज नहीं आता है तो फिर से सर्जिकल स्ट्राइक की जाएगी। गोवा में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी के शिलान्यास कार्यक्रम में बोलते हुए शाह ने कहा कि अब सामने से जैसा सवाल आएगा, वैसा ही जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले बातों से बात होती थी और अब सवाल के जैसा जवाब दिया जाएगा।