आंध्र प्रदेश बीजेपी का वादा, वोट देने पर 70 रुपये में मिलेगी शराब
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: new indian express
हालिया बीजेपी आंध्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सोमू वीरराजू ने वादा किया कि अगर पार्टी सत्ता में आती है तो राज्य में शराब की कीमतों में कमी आएगी। उन्होंने कहा कि शराब 70 रुपये में उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान 50 रुपये घटाए जाएंगे। उन्होंने राज्य सरकार पर कई आरोप भी लगाए। इसे 2024 विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।
