आंध्र प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी का दिल का दौरा पड़ने से निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Business Standard
पूर्व सांसद मेकापति राजामोहन रेड्डी के बेटे और आंध्र प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ। वो वाई एस जगह मोहन रेड्डी सरकार में आईटी और उद्योग मंत्री थे। दुबई एक्सपो में आंध्र प्रदेश के उद्योग विभाग की ओर से एक स्टॉल लगाकर वो 10 दिन बाद हैदराबाद लौटे थे। मुख्यमंत्री रेड्डी, समेत अन्य लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
