वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने टीडीपी के दफ्तर और नेता के घर में की तोड़फोड़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ani
आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कथित तौर पर यहां के नजदीक स्थित मंगलगिरि में तेलुगु देशम पार्टी के मुख्यालय में तोड़फोड़ की थी। वहीं, विजयवाड़ा में टीडीपी प्रवक्ता पट्टाभिराम के निवास पर तोड़फोड़ की थी। बात दें वाईएसआर कांग्रेस का आरोप है कि विपक्षी दल के प्रवक्ता ने संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
