आज होगा आंध्र प्रदेश की नई कैबिनेट का गठन, कुछ पुराने मंत्रियों को फिर मिल सकता है मौका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: New Indian Express
आंध्र प्रदेश गवर्नर बिस्वा भूषण हरिचंदन ने 24 कैबिनेट मंत्रियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिया है। इससे पहले राज्य के मंत्रिपरिषद के सभी 24 मंत्रियों ने सात अप्रैल को औपचारिक रूप से इस्तीफा सौंप दिया था। इसके पीछे की वजह मंत्रिमंडल का पुनर्गठन बताई गई थी। गौरतलब है कि नई मंत्रिपरिषद का गठन आज किया जाएगा। नए मंत्रिमंडल के गठन में जाति मानदंड की अहम भूमिका होने की संभावना है।
