अनिल देशमुख ने बार-पब ही नहीं अधिकारियों के तबादले में भी जुटाया पैसा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ईडी के आरोपपत्र में सामने आया कि अनिल देशमुख ने बार और पब से वसूली के अलावा डीसीपी के तबादले में भी पैसे कमाए। सचिन वाजे ने ईडी को बताया कि 15 साल के बाद उसे पुलिस सेवा में बहाल करने के लिए भी देशमुख ने दो करोड़ रुपये मांगे थे। आरोप है कि अनिल देशमुख और शिवसेना नेता अनिल परब ने मुंबई के दस पुलिस उपायुक्तों से 40 करोड़ रुपए की रिश्वत ली थी।
