100 करोड़ वसूली मामला: सीबीआई ने अनिल देशमुख को हिरासत में लिया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Zee News
100 करोड़ की वसूली मामले में सीबीआई ने अनिल देशमुख को मुंबई की आर्थर रोड जेल से हिरासत में लिया। रिमांड के लिए उन्हें स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीबीआई की विशेष अदालत ने 31 मार्च को सीबीआई द्वारा दायर एक आवेदन को अनुमति दी थी तथा एजेंसी को देशमुख और तीन अन्य- संजीव पलांदे, कुंदन शिंदे और सचिन वाजे को हिरासत में लेने की अनुमति दी थी।
