x

मनी लॉन्ड्रिंग केस में अनिल देशमुख की गिरफ्तारी संभव

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को ने मंगलवार को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है। आज अनिल देशमुख ईडी के समक्ष पेश हो सकते हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने देशमुख को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए दूसरी बार तलब किया है। इससे पहले ईडी ने अनिल देशमुख को शनिवार को पेश होने के लिए कहा था। लेकिन उन्होंने अधिकारियों के सामने पेश होने में असमर्थता जताई थी।