अन्ना हजारे 19 जून को करेंगे नए संगठन का ऐलान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
84 वर्षीय अन्ना हजारे 19 जून को नए संगठन का ऐलान करेंगे। संगठन भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करेगा। राष्ट्रीय लोकआंदोलन उनके संगठन का नाम होगा। 19 जून को दिल्ली आ रहे अन्ना कार्यकर्ताओं के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। गौरतलब है कि 2011 में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे भ्रष्टाचार के खिलाफ दिल्ली में आंदोलन चला चुके हैं। तब उनके साथ अरविंद केजरीवाल भी आंदोलन में शामिल हुए थे।
